IST : 
The National Metrology Institute of India and A Premier Research Laboratory in the Field of Physical Sciences
  • निदेशक पटल (डेस्क)
  • एन.पी.एल. की नई वेबसाईट को प्रस्तुत करते हुए मुझे ख़ुशी हो रही है । इस नई वेबसाईट की अभिकल्पना हिस्साधारकों मुख्यतः उद्योगों, शिक्षा जगत्, अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय सहयोगी भागीदारों, आपूर्तिकर्ताओं और आम जनहित की वर्तमान जरूरतों को पूरा करने के लिए किया गया है ।
  • अधिक पढ़ें

शीर्ष स्तरीय मानक एवं औधोगिक मापिकी

इस प्रभाग के गठन में भौतिक, वैधुत एवं इलेक्ट्रानिक, प्रकाशिक एवं तापीय मापन गतिविधियों सहित 12 समूह शामिल हैं । यह प्रभाग राष्ट्रीय मापन मानकों को स्थापित करने, बनाए रखने एवं सतत उन्नयन के लिए उत्तरदायी है । यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत शीर्ष स्तरीय अंशांकन सेवाएं प्रदान करता है
   अंतरराष्ट्रीय तुलना

रेडियो एवं वायुमण्डलीय विज्ञान

रेडियो और वायुमण्डलीय विज्ञान प्रभाग की गतिविधियों में इस प्रयोगशाला की दो प्रमुख प्रयोगशाला परियोजनाएँ शामिल हैं । पहली परियोजना का शीर्षक है "रेडियो भौतिकी एवं अनुप्रयोग"। दूसरी महत्वपूर्ण प्रयोगशाला परियोजना का शीर्षक है - "वायुमण्डलीय पर्यावरण एवं वैश्विक परिवर्तन"। यह क्षेत्रीय चेतावनी केन्द्र भी संचालित करता है ।

पदार्थ भौतिकी एवं अभियांत्रिकी

पदार्थ अभियांत्रिकी प्रभाग में मुख्यतः धातु और मिश्र धातु, उन्नत कार्बन उत्पाद, बहुलक एवं मृदु पदार्थ और तरल क्रिस्टल समूह शामिल हैं । इस प्रभाग का उद्देश्य उपर्युक्त वर्णित क्षेत्रों में पदार्थों, घटकों के लिए प्रक्रियाओं एवं तकनीकों, उपकरणों व प्रणालियों को विकसित करना है ।

समय एवं आवृत्ति मानक

एन.पी.एल. इण्डिया का वैद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मानक प्रभाग विभिन्न वैद्युत, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं चुम्बकीय प्राचलों के एस.आई. (SI) यूनिट, प्राथमिक मानक और राष्ट्रीय मानकों के प्रापण, स्थापना, रखरखाव (अनुरक्षण) और प्रसार में शामिल है । उद्योगों को इन मानकों की अनुमार्गणीयता प्रदान की गयी है ।

ऊर्जा संचयन भौतिकी

इलेक्ट्रॉनिक्स पदार्थ प्रभाग ने कई प्रकार के पदार्थों पर अनुसंधान एवं विकास का कार्य शुरू किया है:- वैद्युत संदीप्तिशील, प्रकाश वोल्टीय एवं इलेक्ट्रोक्रोमिक पदार्थ, नैनो संरचित पदार्थ, उच्च ताप अतिचालक पदार्थ, उन्नत सरैमिक पदार्थ एवं बहुलक पदार्थ ।

क्वांटम परिघटनाएँ एवं अनुप्रयोग

यह प्रभाग अनेक क्वांटम परिघटनाओं एवं उसके अनुप्रयोगों से सम्बन्धित अनुसंधान एवं विकास कार्यों में लगा है । इसके महत्वपूर्ण कार्य क्षेत्र हैं:- जोसेफसन जंक्शंस एवं एक इलेक्ट्रान सुरंगन (टनलिंग) भौतिकी, थिन फिल्मों एवं विषम संरचनाओं में क्वांटम परिवहन, नैनोस्केल मापन ।